अपराधब्रेकिंग न्यूजशासन-प्रशासन

वकील 14 को भी रहेंगे हड़ताल पर

गाजीपुर। सदर एसडीएम के विरुद्ध वकील 14 अक्टूबर को भी हड़ताल पर रहेंगे। इस आशय की जानकारी सिविल बार के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने दी।

आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताली वकील लड़क पर उतरे। वह जुलूश की शक्ल में कचहरी का चक्रमण और एसडीएम सदर दफ्तर के सामने प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़ें—मुख्तार के गजल पर फैसला 14 को

इसमें सिविल बार के अलावा कलेक्ट्रेट तथा सेंट्रल बार के भी पदाधिकारी शामिल थे। बाद में सिविल बार के अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल एक दिन आगे बढ़ाने का निर्णय तीनों बार की संयुक्त बैठक में हुआ।

मालूम हो कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सकरताली गांव के वकील रघुपति यादव को एसडीएम सदर ने शांति भंग की आशंका में बीते रविवार को जेल भेज दिया था। यह कार्रवाई वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर चल रहे फोर लेन के निर्माण कार्य को जबरिया रोकने के आरोप में हुई। इसे वकीलों ने मुद्दा बना लिया है और साथी रघुपति यादव की बिना शर्त रिहाई के साथ ही एसडीएम सदर प्रभास कुमार के खिलाफ कार्रवाई की  मांग पर वह अड़े हुए हैं।

Related Articles

Back to top button