ब्रेकिंग न्यूजसख्शियत

भाजपा की बड़ी क्षति, पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह नहीं रहे

गाजीपुर। भाजपाजनों के लिए बड़ा शोक है। पार्टी के पहले जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह (93) अब नहीं रहे। रविवार की रात करीब 11 बजे शहर के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अवस्थाजनित रोगों से पीड़ित थे।

जुझारु जननेता और राष्ट्रवादी विचारक के साथ ही मर्यादित, कर्तव्य निष्ठ शिक्षक के रूप में बच्चन सिंह की प्रतिष्ठित छवि थी। वह लोकतंत्र सेनानी भी थे। आपात काल में वह पूरे 16 माह तक जेल भी काटे थे। सन् 1980 में भाजपा के स्थापना के बाद वह पहले जिलाध्यक्ष थे।

बच्चन सिंह के पुत्र और शहर के जाने माने चिकित्सक डीपी सिंह ने बताया कि बच्चन सिंह की अंतिम यात्रा पहली दिसंबर की सुबह दस बजे शास्त्री नगर स्थित आवास से निकलेगी। अंत्येष्टि गाजीपुर श्मशान घाट पर होगी।

Related Articles

Back to top button