अपराधब्रेकिंग न्यूज

प्रेमी ने विवाहिता को गोली मार खुद के भी सिर में उतार ली गोली

गाजीपुर। विवाहेत्तर संबंध का नतीजा भी बुरा ही होता है। करंडा थाने के उधरनपुर गांव में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कुछ ऐसा ही हुआ। महिला सुमन (28) को गोली मारने के बाद पड़ोस में रहने वाले उसके कथित प्रेमी युवक नितेश राजभर (22) ने खुद को गोली मार ली। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां नाजुक स्थिति को देखते चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें–अंसारी बंधुओं को `ढाहने` का ईनाम!

सुमन विवाहित है और उसका एक आठ साल का पुत्र तथा छह साल की पुत्री है जबकि नितेश की शादी नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी दिनों से संबंध थे लेकिन इधर कुछ दिनों से सुमन उससे दूरी बनाने लगी थी। इससे नितेश बेचैन हो गया था। पांच दिन पहले वह सुमन से मिलने उसके घर में घुस गया था। तब सुमन के शोर मचाने पर उसके ससुरालियों ने उसकी खूब लानत-मलानत की और फिर घर से भगा दिया था। उस घटना के बाद से नितेश इंतकाम की आग में झुलसने लगा और मौका देख कर दोबारा सुमन के पास पहुंच गया। तब सुमन हैंडपंप पर नहा रही थी। उसने तमंचे से सुमन को गोली मारी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर लपके। नितेश भाग कर बगल की बंसवारी में पहुंचा और तमंचा दोबारा लोड कर खुद के भी सिर में गोली मार ली। घटना के वक्त सुमन का पति जिऊत राजभर बाजार गया था। उसने बताया कि नितेश से उसकी कोई अदावत नहीं थी। बावजूद एक दिन पहले नितेश उससे नाहक झगड़ा किया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान डॉ.ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और सुमन तथा नितेश के परिवारीजनों से घटनाक्रम की जानकारी लिए। मौजूद मीडिया कर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना का असल कारण तहकीकात के बाद ही सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker