अपराधब्रेकिंग न्यूज

नाबालिग चचेरी बहन से जबरदस्ती करने वाला अंडा विक्रेता गिरफ्तार

गाजीपुर गंगा पार सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित बस्ती में अपनी ही चचेरी बहन संग दुष्कर्म के आरोपी अंडा विक्रेता को सुहवल पुलिस कुछ ही घंटे बाद मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तारी की पुष्टि सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने भी की है।

यह भी पढ़ें–ऑनलाइन ‘पढ़ाई’, गाजीपुर की ‘बड़ाई’

यह शर्मनाक घटना सोमवार की शाम की है। लड़की अपने छोटे भाई संग घर में थी। उसी बीच बगल में रहने वाला युवक शिवचरण राम चीनी मांगने के बहाने पहुंचा। लड़की चीनी देने के लिए घर में गई। पीछे से युवक भी अंदर घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर वह घर से बाहर निकल गया। वह भागने से पहले लड़की को धमकी दिया कि उसने अपने मां-पिता को इसकी जानकारी दी तो फिर वह उसके परिवार को खत्म कर देगा। उसके बाद शिवचरण भाग गया। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का चचेरा भाई लगता है और गांव की चट्टी पर अंडे की दुकान लगाता है।

उधर बस्ती के लोगों का कहना है कि वह दोनों पहले से ही संपर्क में थे। मौका देखकर युवक लड़की से मिलने पहुंचा था। उसी बीच लड़की के छोटे भाई की उन पर नजर पड़ गई। मां-पिता के घर लौटने पर उसने इसकी शिकायत की। उसके बाद युवक पर जोर जबरदस्ती करने का मामला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी युवक भी अविवाहित है।

Related Articles

Back to top button