अपराधब्रेकिंग न्यूज

दरवाजे पर चढ़ कर अधेड़ की हत्या, भतीजा सहित दो जख्मी

गाजीपुर। मनबढ़ युवकों ने दरवाजे पर चढ़कर अधेड़ अनिल सिंह (46) की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके भतीजा सहित दो को जख्मी कर दिया। घटना सोमवार की देरशाम करीब साढ़े छह बजे मरदह थाने के बोगना गांव की है। रात दस बजे समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। घटना पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है।

अनिल सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। पास में उनका भतीजा राजकुमार सिंह तथा गांव का ही हरिकेश राम मौजूद थे। उसी बीच चार युवक पहुंचे और अनिल सिंह को लक्ष्य कर फायर कर दिए। अनिल सिंह के साथ ही राजकुमार तथा हरिकेश को भी गोली लगी। उसके बाद हमलावर भाग गए। परिवारीजन लहूलुहान अनिल सिंह सहित सभी तीनों को जिला अस्पताल ले आए। जहां अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान डॉ.ओमप्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें–तीन असलहे भी लूटा था सन्नी गैंग 

अनिल सिंह मुंबई में मजदूरों के ठेकेदार थे। वह वाराणसी में रिहायशी भूखंड की रजिस्ट्री कराने के लिए परिवार सहित गांव आए थे।गांव में चर्चा है कि अनिल गांव के ही एक स्वजातीय युवक को काम दिलाने के लिए मुंबई ले गए थे। जहां किसी बात को लेकर उससे उनका विवाद हो गया था। तब अनिल सिंह के लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। उस घटना की खुन्नस में वह युवक उन्हें सबक सिखाने की धमकी देकर गांव लौट आया था। उसी ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।

घटनास्थल पर एएसपी ग्रामीण अनिल झा, सीओ कासिमाबाद महिपाल पाठक के अलावा बिरनो तथा दुल्लहपुर की पुलिस फोर्स पहुंची थी। अनिल के दो पुत्र अंकित सिंह (17) तथा सन्नी (12) हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker