[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

…तब जमानियां ब्लॉक प्रमुख पद पर मौर्यवंशी को लड़ाएगी सपा!

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने जमानियां क्षेत्र में बसपा को करारी चोट दी है। उसके मौर्यवंशीय आधार में ठीक से सेंधमारी कर दी है। मौर्यवंशीय समाज के जमीनी और दमदार नेता संतोष कुशवाहा को बसपा से तोड़ कर अपनी समाजवादी पार्टी के पाले में ला दिया है।

बुथवार को पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन में अपनी मौजूदगी में पूर्व मंत्री ने संतोष कुशवाहा सहित अब तक बसपा से जुड़े रहे कई ग्राम प्रधानों, नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों के अलावा कई मौर्यवंशीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधिवत समाजवादी पार्टी में शामिल कराया। इन्हें माल्यार्पण कर समाजवादी लाल टोपी पहनाई गई।

लगे हाथ संतोष कुशवाहा ने जमानियां ब्लॉक प्रमुख पद की पार्टी उम्मीदवारी के लिए अपनी भवह मनीषा कुशवाहा का आवेदन भी जिलाध्यक्ष रामधारी यादव को सौंपा। इस मौके पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के बयानात से साफ हो गया कि पार्टी इस बार जमानियां ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मौर्यवंशी पर ही दाव लगाएगी जबकि यह पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।

पूर्व मंत्री औम प्रकाश सिंह ने कहा कि संतोष कुशवाहा ऊर्जावान व क्षमतावान नौजवान हैं। इनके अंदर कुछ कर गुजरने का माद्दा है। जज्जबा है। इनके जैसे लोगों का जुड़ना पार्टी को जमीनी ताकत देगा। पार्टी भी इनके साथ हर मुद्दे पर पूरी ईमानदारी के साथ खड़ी रहेगी। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने भी कहा कि संतोष कुशवाहा और उनके साथी जिस हौसले व बुलंदी के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं, उसी अंदाज में पार्टी भी उनका साथ देगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह, पार्टी की विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व अध्यक्ष रणजीत यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतीनिधि दिनेश यादव, जमानियां ब्लाक अध्यक्ष रजनीश यादव, सह ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव, विधानसभा क्षेत्र इकाई मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जमानियां नगर अध्यक्ष इमरान खां सद्दाम, प्रधान मदन यादव, प्रधान प्रतीनिधि अनिल यादव, पूर्व प्रधान हरिबंश यादव, पूर्व प्रधान गुड्डू यादव, सेक्टर प्रभारी रामचीज यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अम्बरीष यादव, बिहारी यादव, पंकज यादव, राजू कुशवाहा, भानु कुशवाहा, बलवंत यादव आदि भी मौजूद रहे।

मालूम हो कि संतोष कुशवाहा के गांव जमानियां ब्लॉक के महेंवा का प्रधान पद लगातार दो दशक से इन्हीं के परिवार के हाथों में है और इस बार उनकी मां राधिका देवी ग्राम प्रधान चुने गई हैं। संतोष का अपने समाज में खासा प्रभाव भी है।

यह भी पढ़ें–चेयरमैनः सपा का उम्मीदवार कौन

आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button