[the_ad_group id="229"]
ब्रेकिंग न्यूजराजनीति

…जब जमानियां क्षेत्र में पहुंचे अरुण सिंह

गाजीपुर। जन पक्षीय सोच और जन सरोकार वाले नेता को जनता नहीं भूलती। सोमवार को खुद के क्षेत्र में पहुंचे जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह के लिए जमानियां विधानसभा क्षेत्र के लोग इस बात का एहसास कराए।

उस दौरे में अरुण सिंह क्षेत्र की बदहाल सड़कों और धानक्रय केंद्रों के सिलसिले में एसडीएम जमानियां के कार्यालय में पहुंचे। संयोग से एसडीएम जमानियां मौजूद नहीं थे। बावजूद उनके कार्यालय को पत्रक सौंपे। पत्रक में मुख्यतः दिलदार नगर सड़क, जमानियां-दरौली, जमानियां कस्बा-देवी दयाल सहित अन्य क्षेत्रीय सड़कों को दुरुस्त कराने और हर न्याय पंचायत में एक धान क्रय केंद्र खोलने की मांग शामिल थी।

उसीक्रम में अरुण सिंह गंधु तालुका के कई प्रमुख गांवों में पहुंचकर अपनों की कुशल क्षेम लेना भी नहीं भूले। अरुण सिंह को देखते ही लोगों के चेहरे पर विश्वास की लकीरें स्वतः खींच जा रही थीं। लोगबाग बेझिझक उनके करीब पहुंचते। अरुण सिंह के लिए आत्मियता कई की आंखों में आए लोर के रूप में प्रकट हुई जा रही थी।

उसके बाद अरुण सिंह का काफिला गहमर पहुंचा। जहां आयोजित विश्वनाथ सिंह गहमरी स्मृति जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्हें देख खिलाड़ियों और कबड्डी प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रवीण सिंह सहित अन्यजनों ने अरुण सिंह का फूलमालाओं से स्वागत किया। अजय सिंह गहमरी अरुण सिंह से सभी खिलाड़ियों से परिचय की औपचारिकता पूरी करवाए। अंगवस्त्रम् भेंट किए और सुरेंद्र सिंह स्मृति चिह्न देकर सम्मान किए। अरुण कुमार सिंह जमनियां क्षेत्र में जिस जगह पहुंचते वहां सैकड़ों लोगों का मजमा लग जाता। अरुण सिंह जिंदाबाद का नारा गूंजने लगता।

इस दौरे में अरुण सिंह के साथ राजेंद्र गिरि, अरविंद सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, योगेंद्र सिंह गुड्डू, ज्ञानेंद्र सिंह बबलू, छात्र नेता सिद्धांत सिंह करण, अमन सिंह, ठाकुर शिवम सिंह, गोलू सिंह, उधम सिंह पप्पू, संदीप सिंह, राजन सिंह कोटे, अरविंद सिंह, श्री प्रकाश सिंह, गिरधारी यादव, सत्यप्रकाश बिंद, रामाज्ञा बिंद, अनिल सिंह धुस्का, वीर बहादुर सिंह, मुन्ना गुप्त, सुखराज पासवान,  रघुराज सिंह, बृजेश सिंह शेरू आदि प्रमुख थे।

यह जरूर सुनें–…तब पुलिस कप्तान हटे ऐसे

 ‘आजकल समाचार’ की खबरों के लिए नोटिफिकेशन एलाऊ करें

[the_ad_group id="230"]

Related Articles

Back to top button