अपराधब्रेकिंग न्यूज

अनुसूचित जाति के मासूम बालक संग अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

गाजीपुर। एक कामांध युवक ने सात साल के अनुसूचित जाति के मासूम बालक को भी नहीं बख्शा। यह शर्मनाक वाकया थाना भांवरकोल के रेड़मार गांव का है। पीड़ित बालक और दुष्कर्मी उसी गांव के हैं।

रविवार की शाम करीब तीन बजे बालक अपने घर से कुछ ही दूर मां काली मंदिर के पास साथियों संग खेल रहा था। उसी बीच युवक हरेराम उपाध्याय पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर पास की बंसवारी में ले गया। फिर उसके साथ अपनी वाली किया। उसके बाद वह अपना कृत्य किसी और को न बताने की चेतावनी देकर चला गया। बालक अपने घर पहुंच कर आपबीती सुनाया।

बालक संग हुए इस कृत्य को सुन घरवाले सन्न  रह गए। फिर थाना पहुंचकर युवक के विरुद्ध तहरीर दिए। एसओ भांवरकोल शैलेश मिश्र ने बताया कि पुलिस अभियुक्त के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। पीड़ित बालक की मेडिकल जांच कराई जाएगी। वह शीघ्र गिरफ्त में होगा। 20 वर्षीय अविवाहित हरेराम नल्ला है। घर पर ही रहता है। उसके पिता खेतीबारी करते हैं। इस कृत्य पर गांव में उसकी खूब थूड़ी-थूड़ी हो रही है।

यह भी पढ़ें– मुख्तार को नोटिस तामील!

Related Articles

Back to top button